फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजपुर निनाना के किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर झोंक दी ताकत

विज्ञापन
बागपत में ट्रेक्टर से गाजीपुर बॉडर जाने के दौरान नारेबाजी करते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ रवाना हुए गांव के किसान
विज्ञापन

- खाद्य सामग्री और गांव से नगद धनराशि से भी आंदोलन में किया सहयोग
फोटो संख्या-तीन की सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए फैजपुर निनाना गांव के किसान रवाना हुए। किसानों ने कहा कि गाजीपुर के मोर्चे को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक बॉर्डर पर आंदोलन जारी रहेगा।
बुधवार को गांव के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान बिल्लू धनकड़ ने कहा कि सरकार जिद पर अड़ गई है। किसान अपनी मांग पूरी होने तक पीछे हटने वाले नहीं है। कृषि कानून किसानों को स्वीकार नहीं है तो सरकार को वापस लेने चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र तेजान ने कहा कि सरकार हठधर्मी रवैये पर अड़ी हुई है। कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। अनिल पहलवान, मदन ठेकेदार, बबलू चौधरी, बिट्टू चौधरी, शैलेंद्र कुमार, सन्नी, बल्ली, मोनू, निर्दोष, पिंटू, सौरभ, ब्रह्मपाल, योगेंद्र ठेकेदार रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के किसान भी जिले से होकर गुजरे
बागपत। गठवाला खाप के लांक और बहावड़ी थांबे से जुड़े किसान भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसान मुजफ्फरनगर के बायवाला से होते हुए बड़ौत मार्ग से जिले में पहुंचे और गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में खाने पीने का सामान ले गए। थांबेदार रविंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि गठवाला खाप भी पीछे हटने वाली नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें