एक लाख 29 हजार किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग में
36 हजार किसानों ने ही अपनी ई-केवाईसी कराई अभी तक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को अपने बैंक खाते अपडेट कराकर ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद किसान ई-केवाईसी कराने के लिए रूचि नहीं ले रहे है। अब तक केवल 36 हजार किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लघु व सीमांत किसानों को एक साल में तीन किश्त में छह हजार रुपये दिए जाते है। शासन ने योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। बागपत में कृषि विभाग कार्यालय में एक लाख 29 हजार किसानों का पंजीकरण है, जबकि अब तक केवल 36 हजार किसानों ने ही अपनी ई-केवाईसी कराई है। अभी 93 हजार किसानों की ई-केवाईसी और होनी है। किसान ई-केवाईसी कराने में रुचि नहीं ले रहे है।
अभी तक केवल 36 हजार किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। - प्रशांत कुमार, उपकृषि निदेशक