फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अपनी नई पीढ़ी को उद्यमी बनाएं : नरेंद्र सिंह तोमर

विज्ञापन
दिल्ली में बैठक को संबोधित करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- कृषि विधेयकों से होगा बिचौलियों का सफाया : सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

- बागपत लोकसभा क्षेत्र के 93 गांव के किसानों ने कृषि मंत्री का जताया आभार
- दिल्ली के कृष्णा मेनन मार्ग पर कृषि मंत्री से मिले लोकसभा क्षेत्र के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को हर बंधन से आजादी देकर मजबूत बनाया है। किसान नई पीढ़ी को उद्यमी बनाने का काम करें। कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में खुद इन विधेयक का एलान किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कृषि विधेयकों से बिचौलियों का सफाया हो जाएगा। किसानों को लाभ मिलेगा। एमएसपी पर खरीद बंद नहीं होगी।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा क्षेत्र के करीब 93 गांव के 100 से अधिक किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दिल्ली के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां तुच्छ राजनीति कर रही हैं। किसान अपनी नई पीढ़ी को नौकरी के बजाए उद्यमी बनाएं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विपक्ष किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहा है। नए विधेयक से मंडी खत्म होने की बात भ्रामक है। किसान अपनी फसल को देश में कहीं भी अपने मूल्य पर बेच सकेगा। किसान अपनी फसल का भंडारण कर सकेगा और जब उसे सही लगेगा, तब अपनी फसल की बिक्री कर सकेगा। नए कानून से किसानों को सभी बंधनों से आजादी देकर मजबूत बनाया गया है। मोदीनगर विधायक डॉ मंजू सिवाच, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, ठाकुर प्रदीप सिंह, अनुज राठी, जयकरण गुर्जर, बसंत त्यागी, कपिल शर्मा, जितेंद्र धामा, जयप्रकाश तोमर, राजेश चौहान, डॉ कुलप्रकाश तोमर, डॉ आत्माराम तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें