फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून वापसी की मांग को लेकर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए शनिवार को क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रवाना हुए। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को किसान दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर एकत्र होकर यहां से अपने अपने ट्रैक्टरों से रवाना हुए। भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शनिवार को 60 किसान गाजीपुर के लिए रवाना हुए हैं। जो अपना खाना और बिस्तर आदि साथ लेकर गए हैं। सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान अब वहां दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ाते रहेंग, जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, वापस नहीं लौटेंगे। इसमें नरेंद्र राठी, पलटू सिंह, राजेंद्र सिंह, रामनिवास, महताब, सचिन, लाल्ला, यूनुस, संजय, छोटू, अमिजान, आरिफ आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें