फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी केे नीचे दबकर किसान की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
डौलचा गांव के चकबंदी देवता के निकट जेसीबी मशीन को देखकर भैंसा बेकाबू हो गया और बुग्गी लेकर दौड़ पड़ा। इससे किसान बुग्गी के नीचे दब गया और उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


डौलचा गांव निवासी किसान रोहताश सिंह (62) रविवार सुबह भैसा-बुग्गी से खेत में जा रहे थे। गांव के पास स्थित चकबंदी देवता के पास सड़क का निर्माण चल रहा है। वहां पहुंचते ही जेसीबी मशीन को देखकर भैंसा बेकाबू हो गया और सड़क पर दौड़ पड़ा। किसान ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

भैंसे को रोकने के प्रयास में किसान बुग्गी से नीचे जमीन पर गिर गए और बुग्गी उनके ऊपर से गुजर गई। इससे वे गंभीर घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। वे उनको बालैनी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहताश के चार बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें