फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जागरुकता मेले में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। किसान जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिलाना ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और फसल में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम और फसली लोन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मेले में कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के वैज्ञानिक देव कुमार ने किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रबंधक गोपाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और फसलों पर मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने किसानों को कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया। मेले में डॉ. सरिता जोशी, बॉबी शर्मा, प्रमेंद्र कुमार, महेंद्र त्यागी, विनोद त्यागी, सुभाष चंद, सुधीर पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें