फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां गांव में घर में घुसकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवीकलां गांव में घर में घुसकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बागपत। मवीकलां गांव में बृहस्पतिवार को तेरहवीं की रस्म के दौरान पानी की गाड़ी गली में लेकर आने पर विवाद हो गया। जिसमें घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई, जबकि दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मवीकलां गांव के सिद्धार्थ का आरोप है कि गांव के ही अरविंद ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, दूसरे पक्ष की कमला ने कोतवाली पर दी तहरीर में दूसरे पक्ष पर तेरहवीं के दौरान गाली-गलौज करने और घर की छत पर चढ़कर फायरिंग करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी का कहना है कि मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। झगड़े की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें