फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की कोई धर्म व जाति नहीं, किसान दिखाए एकजुटता: चारू

Wed, 24 Apr 2024 04:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए बागपत में पहली बार रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारू चौधरी भी पहुंची। रैली को संबोधित करते हुए चारू चौधरी ने कहा कि किसान कभी किसी से नहीं डरता है और वह अन्याय भी नहीं सहता है। किसान का कोई धर्म व जाति नहीं होती है। इसलिए सभी एकजुट होकर किसान ही रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों की आवाज उठाई है और जिस गौरव के वह योग्य थे, उनको वह गौरव भाजपा सरकार ने दिया है। उनको भारत रत्न मिलने की खुशी वोट से प्रकट करनी है। चारू ने कहा कि सभी मुद्दे, मतभेद, नाराजगी छोडक़र वोट केवल चरण सिंह के नाम पर पडऩे चाहिए। जिससे पूरे देश को पता लगे कि किसान एक साथ खड़ा हुआ है।
-
रैली में यह रहे मौजूद
रैली में मंत्री अनिल कुमार, केपी मलिक, त्रिलोक त्यागी, विधायक अजय कुमार, मदन भैया, गुलाम मोहम्मद, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, वीरपाल मलिक, रणवीर दहिया, धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, लेखराज प्रधान, अनिल तोमर, जयकिशोर, राजन जावला, विक्रांत जावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें