फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे किसानों की पुलिस से नोकझोंक, हंगामा, तोड़ी बैरिकेडिंग 

Mon, 25 Jan 2021 08:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ही जाने की जिद पर अड़े थे किसान
- पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से बनाया था रास्ता
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे किसानों की मवीकला में पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने किसानों के काफिले को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी। किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ट्रैैक्टर रैली में शामिल होने पर अड़े थे, जबकि प्रशासन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से रास्ता बनाया था। जिसको लेकर लगभग दो घंटे तक हंगामा होता रहा। आरोप है कि इस दौरान किसानों ने रास्ते में खड़े डीसीएम में तोड़फोड़ की और चालक को पीटा। किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशांत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, शहादत पर बोले अफसर, ले लिया पाकिस्तान से बदला

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किसानों का डायवर्जन मवी कलां में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर किया गया था। पुलिस ने पुल के नीचे डीसीएम खड़ा करके बैरिकेडिंग की हुई थी। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहे किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ही लोनी होते हुए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने की जिद की। जिसको लेकर किसान नाराज हो गए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं किसान और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। किसानों ने डीसीएम को रास्ते से हटाने के लिए उसका शीश तोड़ दिया। चालक को पीटा। हंगामा शुरू होते ही एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार किसानों के बीच पहुंचे।

देशखाप चौधरी और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान सीधे जाने की जिद पर अड़े रहे। किसानों के दो गुटों में भी आपसी कहासुनी हुई। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


मवी कलां से आधे किसान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से दुहाई होते हुए गाजीपुर बॉर्डर गए, जबकि आधे किसान मवी कलां से लोनी होते हुए बॉर्डर के लिए रवाना हुए। हंगामे के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें