फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
उचित मुआवजे की मांग को लेकर खेकड़ा मे बैठक मे शामिल ईपीई मुआवजे से जुडे किसान - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे भूमि अधिग्रहण से जुडे़ किसानों ने खेकड़ा में बैठक कर उचित मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे भूमि अधिग्रहण से जुडे़ किसानों की मोहल्ला अहिरान स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि बागपत की भूमि उपजाऊ भूमि है। किसान अपनी उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं चाहता, फिर भी यदि सरकारी कार्य सड़क आदि के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाता है, तो किसानों को भूमि का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। मगर शासन ऐसा नहीं कर रहा है। किसानों ने अवशेष मुआवजे की मांग की।
अध्यक्षता वरिष्ठ किसान राजसिंह यादव ने और संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान राजेश यादव, जयपाल यादव, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र, रामबीर, बलराम, सूरज यादव, भंवर सिंह, तेजराम, रतन यादव, नरेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें