फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भुगतान न होने पर किसानों ने गन्ना नहीं देने का फैसला लिया

Thu, 20 Feb 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
दाहा गांव में गन्ना भुगतान की मांग को लेकर पंचायत में भाग लेते किसान। संवाद
विज्ञापन
दाहा। भैसाना शुगर मिल से गन्ना भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को दाहा में पंचायत की। इसमें भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई और समय पर भुगतान नहीं मिलने पर भैसाना मिल को गन्ना नहीं देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

दाहा में आयोजित किसानों की पंचायत में किसान सतवीर सिंह राणा ने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य भी नहीं बढ़ाया। इसके लिए जल्द आंदोलन शुरू किया जाएगा। भैसाना चीनी मिल ने अभी तक बकाया भुगतान नहीं किया, इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मिल अगेती प्रजाति का गन्ना ले रहा लेकिन सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची नहीं भेजी जा रही। पंचायत में पहुंचे वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक ललित तोमर, गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास ने किसानों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हर महीने 40 करोड़ का भुगतान किया जा रहा है। इस मौके पर चौधरी कृषिपाल राणा, मांगेराम, धर्मपाल सिंह, ओमकार सिंह, देवेंद्र सिंह, मा. आनंद छिल्लर, तेजपाल, अरविंद कुमार, इकबाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें