फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के विरोध में किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में स्थित बागपत शुगर मिल के डी गन्ना तौल केंद्र में घटतौली पकड़े जाने पर किसानों ने रविवार को हंगामा किया और तौल लिपिक को बंधक बनाकर उन्हें खरी - खोटी सुनाई। उन्होंने मिल के जीएम से घटतौली ती समस्या हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर में काठा मार्ग स्थित बागपत शुगर मिल के डी गन्ना तौल केंद्र में रविवार को सुबह के समय किसान ट्रैक्टर ट्राली, भैंसा बुग्गियों में गन्ना लादकर तौलने के लिए पहुंचे। केंद्र में सबसे पहले किसान जीत सिंह की बुग्गी की तौल हुई। आरोप है कि उनकी बुग्गी में दो क्विंटल की घटतौली मिली। इसके बाद किसानों ने तीन भैंसा बुग्गियों का गन्ना तुलवाया। इनमें भी दो- दो क्विंटल की घटतौली पाई गई। इसके चलते किसान आक्रोशित हो उठे। और किसानों ने केंद्र में हंगामा किया। तौल लिपिक चांदवीर को बंधक बनाकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने चीनी मिल के जीएम को फोन कर केंद्र में घटतौली की सूचना देकर समस्या हल कराने की मांग की। जीएम ने किसानों को तौल कांटे को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद तौल कार्य शुरू हुआ। इस दौरान देवेंद्र, कालू, हरिओम, जगराम, जितेंद्र, पवन, नरेश, अमित, दीपक, हरेंद्र, सतपाल, बुधराम, वीरेंद्र, महेश, मोनू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें