फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान नहीं होने से कर्ज में दब रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। कंडेरा गांव में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आवास पर किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने गन्ना बकाया का भुगतान कराने की मांग की। उनका कहना था कि बकाए का भुगतान न होने के कारण किसानों को कर्ज लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गन्ना मिलों पर किसानों करोड़ों रुपये का बकाया है। बकाया भुगतान न होने के कारण किसान की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और किसान कर्ज लेने के लिए विवश हो रहा है। सरकार भी मिलों पर बकाए के भुगतान के लिए दबाव नहीं बना रही है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान न होने से किसानों को फसलों के लिए खाद व बिजली का बिल का भुगतान करने के लिए कर्ज लेने के लिए मजबूर है।
किसानों पर महंगी बिजली, खाद, पानी, डीजल, उर्वरकों के दाम बढ़ाकर अधिक भार डाला जा रहा है। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर किसानों के गन्ना बकाया के भुगतान में तेजी न लाने पर चीनी मिलों पर धरना देने की चेतावनी दी। बैठक में रविंद्र मुखिया, जयप्रकाश, सोमपाल, उपेंद्र, दिनेश, मनोज, विरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें