फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आगे झुकने वाले नहीं है किसान

विज्ञापन
बड़ौत में हाईवे पर कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को सम्बोधित करते आचार्य बलजौर स - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी के पास चल रहा किसानों का धरना रविवार को 37वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि अब किसान सरकार के आगे झुकने वाला नहीं है। यदि सरकार नए कृषि कानून को वापस नहीं लेती तो 26 जनवरी की परेड में शामिल होने वाले किसान दिल्ली मेें ही डेरा जमाकर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता महावीर बिहारपुर और संचालन एडवोकेट अजित सिंह एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किया। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी, एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा आज देश का अन्नदाता मुसीबत में है। पूंजीपतियों की मोदी सरकार ने नए कृषि कानून को लाकर किसानों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। उन्होंने 26 जनवरी की परेड में अधिक से अधिक ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली पहुंचने का आहवान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें