संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बालैनी क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम प्रथम स्थान पर रही।
ग्राम प्रधान हाजी नाजिम और फखरूदीन राणा ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में आसपास के जिलों की कई टीमों ने भाग लिया। मुजफ्फरनगर की टीम ने सिंघावली अहीर गांव को 25-19 के अंतर से हराकर फाइनल जीता। प्रतियोगिता के आयोजकों ने विजेता टीम को इनाम देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान हाजी नाजिम ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। मोहन प्रधान, मास्टर महताब, जावेद चौधरी, नफीस, तालिब मौजूद रहे।