फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों के सामने बिफरे किसान

Mon, 18 Dec 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विकास भवन में गन्ना मंत्री के सामने हंगामा कर रहे किसानों को समझाते एसपी जयप्रकाश और सीडीओ चांदनी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गन्ने का बकाया भुगतान, इंडेंट जारी नहीं होने और क्रय केंद्र चालू नहीं होने से परेशान किसानों ने केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह और गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के सामने अपना दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि गन्ना खेत में खड़ा है, गेहूं की बुआई कैसे करेंगे। भुगतान नहीं मिल रहा है। सुरेश राणा ने किसानों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाकर शांत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीच में ही उठकर सभाकक्ष से चले गए।

विकास भवन में मानव संसाधन राज्यमंत्री और गन्ना राज्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच नंगला बढ़ी, फिोजपुर, मुबारिकपुर, छपरौली और मलकपुर मिल क्षेत्र के किसान भी पहुंच गए।
विज्ञापन


किसान प्रवीण प्रधान, ओमपाल, श्रीपाल, पिंटू प्रधान, वीरेंद्र प्रधान का कहना था कि सरकार की योजनाएं सही हैं। लेकिन उन्हें बकाया भुगतान क्यों नहीं मिला। 14 दिन में भुगतान के वायदे पर भी सरकार खरी नहीं उतर रही है। 

चीनी मिल चल रही है। लेकिन किसानों को इंडेंट तक नियमित जारी नहीं हो रहा। गन्ना राज्यमंत्री ने किसानों की समस्या सुनी और प्रत्येक किसान को समाधान का भरोसा दिलाया। किसानों के हंगामे के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री सभाकक्ष से उठकर चले गए।

पिछले सत्र का बकाया

चीनी मिल    बकाया (लाख में)
रमाला     754.54 
बागपत     543.25 
मलकपुर     20312.59 

रमाला मिल पर खर्च होंगे 308 करोड़
बागपत। रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण पर यूपी सरकार 308 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सीएम योगी आदित्यना कोजन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। विस्तारीकरण के लिए पहली किश्त करीब 80 करोड़ रुपये की जारी हो चुकी है। गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ किसान हितैशी हैं।

15 करोड़ का भुगतान जल्द कराएं

बागपत। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा मलकपुर चीनी मिल के डीसीओ और अध्याशी के खाते में करीब 15 करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए डीएम भवानी सिंह खंगारौत से कहा कि नए सत्र के भुगतान के लिए एडवाइजरी जारी कराएं और किसानों को भुगतान दिलाएं।

एसपी की वर्दी का बैज उखड़ गया
बागपत। मलकपुर मिल के बकाया भुगतान के मसले पर किसान आपस में भी उलझते दिखे। इस बीच भीड़ में एसपी जयप्रकाश की वर्दी पर लगा बैज भी उखड़ गया। डीएम भवानी सिंह किसानों का समझाते रहे। गन्ना राज्यमंत्री के सामने भीड़ बढ़नी शुरू हुई तो अधिकारी अपनी कुर्सियां छोड़कर पीछे हटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें