फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को खेत में भालू दिखाई दिया, भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मांगरौली के जंगल में खेत में कार्य कर रहे किसान दीपक को दूसरे खेत में भालू दिखाई दिया। किसान कार्य को बीच में ही छोड़कर गांव आ गए और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मांगरौली निवासी किसान ने खेत में भालू देखने की सूचना ग्रामीणों को दी। किसान महेश, रानू, रहीस, सुरेश आदि लाठी डंडे लेकर खेत में पहुंचे और शोर मचाकर गन्ने के खेतों में भालू की खोजबीन की, लेकिन भालू वहां नहीं मिला। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भालू दिखाई देने की सूचना रेंजर बड़ौत राजपाल सिंह को दी। रेंजर ने ग्रामीणों को टीम भेजकर जंगल की कॉंबिंग कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से गांव के जंगल के अलावा बेगमाबाद गढ़ी रहतना मार्ग पर भी भालू घूमता देखा गया है। रेंजर बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया कि मांगरौली में भालू देखे जाने की सूचना मिली है, मौके पर टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें