बालैनी/बागपत। मवीकलां गांव में ढाई लाख रुपये के विवाद में किसान पर फावड़े से हमला करके हत्या करने के आरोपी प्रधान के देवर को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उधर हत्याकांड के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले डॉग स्क्वॉड और श्वान इंडोफोर्ड को सम्मानित किया गया।
किसान श्यामवीर की हत्या करने के आरोपी इंद्रपाल के खिलाफ पहले भी तीन मुकदमे दर्ज हैं और उसके हथियारों के साथ फोटो भी वायरल हो चुके है। मृतक के भतीजे विकास का आरोप है कि इंद्रपाल लोगों को हथियार दिखाकर धमकाता रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की सुबह इंद्रपाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इस मामले में इंद्रपाल के साथ कोई अन्य तो नहीं था, इसकी अभी जांच चल रही हैं। उधर एसपी नीरज कुमार जादौन ने 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाली डॉग स्क्वॉड और इंडोफोर्ड को सम्मानित किया।