फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा दाहा मार्ग पर संतनगर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से साइकिल पर सवार किसान भीष्मपाल (70) कबीरपुर निवासी मुज्जफरनगर की मौत हो गई। वहां आए परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के कबीरपुर निवासी भीष्मपाल शनिवार को बड़ौत के कोमल बिहार में अपनी बेटी पूनम के यहां आए थे। रविवार की सुबह वहां से साइकिल पर वापस लौटते समय संतनगर गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे भीष्मपाल दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टक्कर मारने वाला चालक अपना वाहन लेकर भाग गया। राहगीर ने एंबुलेंस बुलाकर घायल भीष्मपाल को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर पुलिसकर्मियों ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें