फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाढ़ से 80 किसानों की 13.917 हेक्टेयर फसल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना में बाढ़ से प्रभावित किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। जागौस व शबगा गांव में 80 किसानों ने नष्ट फसल का मुआवजा देने के लिए आवेदन किया है और अभी तक 13.917 हेक्टेयर जमीन की सूची विभाग के पोर्टल पर अपलोड हो चुकी है।
विज्ञापन

बड़ौत एसडीएम भावना सिंह व तहसीलदार श्वेताभ सिंह ने शबगा व जागौस गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। जागौस गांव में 38 किसानों की 11.724 हेक्टेयर फसल प्रभावित होने का सर्वे किया गया है और शबगा गांव से 42 किसानों ने फसल प्रभावित होने के लिए आवेदन किया है। उनकी 2.1493 हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा है। बताया कि अभी सर्वे किया जा रहा है और सर्वे करने के बाद किसानों की सूची तैयार की जाएगाी। मुआवजा के लिए जिन-जिन किसानों ने आवेदन किया है उनकी जांच कराई जा रही है, ताकि सभी किसानों को फसल का मुआवजा मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें