फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों का शामली गन्ना समिति कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।भैंसवाल, पेलखा व ताना आदि गांवों के किसानों ने शामली गन्ना समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समिति के सचिव को ज्ञापन देकर किसानोें ने जिले की ऊन और थानाभवन चीनी मिल के छह खरीद केंद्रों को काटकर शामली चीनी मिल को आवंटित करने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि उनके खरीद केंद्रों को शामली चीनी मिल को आवांटित नहीं किया गया तो दूसरी चीनी मिलों के खरीद केंद्रों को चालू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 12 बजे किसान शामली गन्ना समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह के कार्यालय में पहुंचे। किसानों ने सचिव के कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने सचिव को ज्ञापन देकर कहा कि शामली गन्ना सहकारी समिति की गन्ना सुरक्षण बैठक में मालेंंडी प्रथम, पेलखा, ताना, प्रथम, द्वितीय और तृतीय, पीरखेडा व मालेंडी प्रथम आदि खरीद केंद्रों को शामली चीनी मिल में आवांटित करने की मांग की गई थी। कहा कि उनके खरीद केंद्रों को पहले शामली मिल से हटाकर थानाभवन और ऊन चीनी मिल को आवंटित कर दिया गया था। किसानों ने चेतावनी दी कि उनके छह खरीद केंद्रों को शामली मिल को आवंटित नहीं किए गए तो दूसरी चीनी मिलों के तौल केंद्र स्थापित नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस माैकके पर प्रेमपाल, अनुराग भैसवाल, पिंटू मालैडी, पिंटू ताना, मनोज व इंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें