किसान मसीहा चौ.चरण सिंह को किया याद
बड़ौत। आजाद नगर कालोनी में बृहस्पतिवार किसान राज्याभिषेक दिवस पर कवि इकबाल सिंह के आवास पर यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य लोगों और रालोद कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को याद किया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज लोग धर्म बांटने की राजनीति कर रहे हैं, जबकि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा समाज में भाईचारे व राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत किया है। यज्ञ ब्रह्म स्वामी ओमानंद सरस्वती रहे। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रालोद प्रमेंद्र तोमर, हरेंद्र मुखिया सभासद, फूलकली देवी, कविता तोमर, राखी तोमर, सुधीर तोमर, आर्यन तोमर, देव तोमर, आराध्या तोमर, युवराज तोमर शामिल रहे। संवाद