कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीबीएसई 12वीं व 10वीं के मेधावियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मलकपुर चीनी मिल के प्रबंधक विपिन चौधरी, गन्ना जीएम मुकेश मलिक, प्रधानाचार्य अजय शर्मा, राव फारूख महमूद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विपिन चौधरी ने कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, तभी जीवन में सफलता मिल सकती है।
मुख्य अतिथि व स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने 12वीं की मेधावी आयुषी 97.4, वंशिका 95.4, अदिति शर्मा 94.8, हर्षी चौधरी 94.4, अदिति 94 प्रतिशत व कक्षा 10वीं की मेधावियों में वंशिका 95.33, विवेक 94, अभिनव सरोहा 93, प्रभात मलिक 90.60 व विवेक कुमार 94 प्रतिशत अंक लाने पर उन्हें सम्मानित किया।