फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का पछेता बीज नहीं मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं का पछेता बीज नहीं मिलने से किसान परेशान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत) दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार से गेहूं का पछेता बीज नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। लगातार किसान इस संबंध में विभागीय अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है।
इस बार गन्ना पेराई सत्र 2019-2020 में गन्ना मूल्य घोषित को लेकर किसान काफी चिंतित थे। किसान अनुमान लगा रहे थे कि इस बार जरूर गन्ना मूल्य में वृद्धि होगी, इसी कारण अधिकांश किसानों ने गन्ना छिलाई का कार्य भी देरी से शुरू किया, लेकिन गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। निराश किसानों ने जब गेहूं बुवाई के लिए गन्ने की छिलाई का कार्य शुरू किया, तो बहुत कम किसान ही खेत खाली कर गेहुं की बुवाई करने में सफल रहे। इसके बाद जैसे ही किसानों ने गन्ना छिलाई कर गेहूं बुवाई का प्रयास किया तो बरसाती मौसम शुरू हो गया और कई बार कई दिनों तक बरसात हुई, इससे बहुत से किसान गेहूं बुवाई से वंचित रहे गए। अब दिन सामान्य है, लेकिन अब किसानों के सामने पछेता बीज नहीं मिलने का संकट खड़ा हो गया है। लगातार किसान राजकीय बीज भंडार का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें गेहूं का पछेता बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान सरकार और कृषि विभाग के अफसरों से भी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है, इससे किसानों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। इस संबंध में एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने कहा गेहूं का अगेता बीज शासन से भेजा, वह बांट दिया, अब पछेता बीज नहीं आ रहा है। किसानों की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

क्या कहते है किसान
बड़ौत। सिनौली गांव के किसान विपिन पूनिया ने कहा पछेता बीज न मिलने से किसान परेशान हैं। कृषि विभाग के कर्मचारी ऊपर से बीज न आने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। किसान वेदपाल व राजदेव ने कहा इस बार किसान बर्बाद हो गया है, क्योंकि न तो गन्ने का मूल्य बढ़ा है और न ही समय पर गेहुं बुवाई कर सकता है। उन्होंने सरकार से गेहूं का पछेता बीज भेजने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें