आरोपी की गिरफ्तारी की उठी मांग
परिजनों और समर्थकों ने मांग की कि गोली मारने वाले आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
पिता की रिहाई की भी मांग
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने वरुण के पिता बाबूराम की रिहाई की मांग भी उठाई। इस संबंध में प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की अपील की गई।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
कोताना रोड स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।