फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व लखनऊ में बैठे युवराज को परिवार, भाजपा को विकास की चिंता: राधामोहन

विज्ञापन
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज के मैदान में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में मौजूद प्रद? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- भाजपा के युवा मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने युवाओं को बागपत की तीनों सीट पर कमल खिलाने का संकल्प दिलाया
विज्ञापन

- कहा, प्रदेश में आज नौकरी देने के नाम पर नहीं चलती रिश्वतखोरी व जातिवाद, मोदी व योगी की विदेशों तक बढ़ी लोकप्रियता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के युवराज और लखनऊ में सपा के युवराज बैठे है, जिनको केवल परिवार व वंश की चिंता है। भाजपा केवल देश के विकास के बारे में सोचती है। परिवारवाद व जातिवाद को बढ़ावा दिए बिना देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को बागपत की तीनों सीट पर कमल खिलाने का संकल्प दिलाया।
पूर्व केंद्र मंत्री राधामोहन सिंह सोमवार को बागपत के एसपीसी डिग्री कालेज के मैदान में आयोजित युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले नौकरी देने के नाम पर जाति पूछी जाती थी और सबसे अधिक रिश्वत वालों को प्राथमिकता दी जाती थी। मगर, आज प्रदेश में सिर्फ योग्यता देखी जाती है और उसके आधार पर युवाओं को नौकरी दी जाती है। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, दुकानें जलाई जाती थी, चौक चौराहों पर गुंडों का राज था, सरकारी संपत्ति पर महल बनाए जाते थे। योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। कहा कि मोदी और योगी की विदेशों तक लोकप्रियता है। पहले प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए चार घंटे इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज अमेरिका का राष्ट्रपति व्हाइट हाउस से बाहर निकलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता है। प्रधानमंत्री ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। कहा कि हर वर्ग के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। इनमें सबसे ज्यादा युवाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए ही बेरोजगारी दर कम हो गई है, क्योंकि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा रोजगार दिया गया है। स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। महिलाओं के लिए भी सरकार ने काफी काम किया है।
विज्ञापन

जिन्ना व नवाबों वाली या भगवा व राष्ट्रवादी सरकार चाहिए: मोहित बेनिवाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा। युवाओं से पूछा कि उन्हें जिन्ना व नवाबों वाली सरकार चाहिए या भगवा व राष्ट्रवादी सरकार। देश व प्रदेश का विकास सिर्फ भगवा व राष्ट्रवाद वालों की सरकार ही करा सकती है। देश में कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया और प्रदेश में पूर्व की सरकारों ने कभी युवाओं, मजदूरों व किसानों के बारे में नहीं सोचा।
मोदी व योगी की सरकार में हुआ सबसे ज्यादा विकास: योगेश धामा
भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि जितना विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों में हुआ है, उतना विकास आजतक कोई नहीं करा सका। उन्होंने कहा कि वह कभी-कभी मायूस हो जाते थे कि उन्हें 17 साल की राजनीति में क्या मिला, लेकिन अब जिस तरह से जनता का प्यार मिलता है, उससे खुशी होती है।
सम्मेलन में यह रहे मौजूद
जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर भदौरिया, जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, विधायक सहेंद्र रमाला, विधायक केपी मलिक, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, बागपत विधानसभा प्रभारी योगेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुराज सिंह बोबी, बिजेंद्र नागर, नगर अध्यक्ष विकास चौहान, जिला महामंत्री शेर सिंह गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर कुमार ने कमल खिलाने का आह्वान किया
धाकड़ छोरा फेम उत्तर कुमार भी युवा सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाया कि वह एक बार फिर बागपत से कमल का फूल खिलाए, ताकि उनकी आवाज लखनऊ में बुलंद की जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें