फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शहीद पिंकू के परिजनों को मिलें दो करोड़ रुपये’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शहीद पिंकू के परिजनों को मिलें दो करोड़ रुपये’
विज्ञापन

बागपत। रालोद कार्यालय पर बृहस्पतिवार को शहीद पिंकू कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। ओमवीर ढाका ने कहा कि पिंकू कुमार के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नैथला मोड़ पर शहीद द्वार का निर्माण व प्रतिमा की स्थापना कराई जाए, जिससे युवाओं में देशप्रेम की भावना पैदा हो। श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. विरेंद्र बैंसला, रवि गोठरा, विक्रम पांचाल, कंवरपाल हुड्डा, योगेंद्र, अमित, अनिरुद्ध शर्मा, अनिल कश्यप, जितेंद्र, सतेंद्र, राजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शहीद पिंकू कुमार की शहादत को किया नमन
जिला जाट महासभा की बैठक बृहस्पतिवार को जाट भवन पर हुई। शहीद पिंकू कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि पिंकू कुमार की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। सैनिक का कोई धर्म नहीं होता। देश ही उसका धर्म होता है, जिसके लिए वह अपने परिवार को भी पीछे छोड़ देता है। महासचिव अश्वनी तोमर ने कहा कि ये शहादत लाख खुशियों से बेहतर हैं, जिसका सभी सैनिकों को इंतजार रहता है। अंत में दो मिनट का मौन रख शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह आर्य, सचिव गजेंद्र सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, धर्मपाल सिंह, कंवरपाल सिंह ढाका, महावीर सिंह राणा, तेज सिंह, प्रेम सिंह प्रेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें