फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में जीवनयापन करने के लिए मजबूर है परिवार

Fri, 22 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में घर से बाहर फेंके सामान के पास बैठे दंपति । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के विजय नगर में आरोपियों ने मकान पर कब्जा कर लिया है और परिवार समेत सामान सड़क पर फेंक दिया। पिछले आठ दिन से परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। परिवार ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन


  कुशल पाल मुकंदपुर गांव का रहने वाला है। 20 मार्च 2010 में उसने विजय नगर में एक सौ एक गज का प्लॉट लिया था और 91 हजार रुपये नगद दिए थे। शेष पैसा वह किस्तों में दे रहा था। कुशल पाल ने बताया कि  जिससे उसने यह प्लॉट खरीदा था, बार-बार कहने के बाद भी वह इसका बैनामा भी नहीं करा रहा था। उन्होंने इस प्लॉट में अपना मकान भी बनाया हुआ है।

उन्होंने बताया  आठ दिन पूर्व उनके मकान पर कुछ  आरोपी लोग आए और मकान में रखा सारा सामान बाहर फेंक डाला। जब कुशल पाल और उसकी पत्नी मीरा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उन्हे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी मकान पर अपना ताला लगाकर चले गए। विगत आठ दिन से यह परिवार भूखा प्यासा खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहा है। 
विज्ञापन


कुशल पाल ने बताया  उन्होंने अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला। उसका यह भी कहना है कि यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। अब उसने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होगा। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने बताया इस मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें