फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्लॉट में पशु बांधने से रोकने पर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच लोग हुए घायल, सीएचसी में कराया उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिजवाड़ा गांव में मंगलवार शाम एक खाली प्लॉट में पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युनूस के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

युनूस ने बताया कि वे अपने पशु घर के पास खाली प्लॉट में बांधते हैं। मंगलवार शाम पड़ोस के नवाब और गुलशेर ने उनके पशुओं को खोल दिया। उन्होंने अपने पशु उस प्लॉट में बांध दिए। युनूस ने इसका विरोध किया तो नवाब और गुलशेर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युनूस, शबाना, अलीना, सलमा और रोजुदीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों को बिनौली सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युनूस ने 12 हमलावरों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें