फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरे खंभे, शहर और गांव अंधेरे में डूबे

Sun, 12 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में टूटकर गिरे विद्युत खंभे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में दो दिन तेज आंधी और बारिश के कारण शहर और गांव में जगह-जगह बिजली के खंभे गिर गए। इसके कारण शहर के साथ ही गांवों में भी अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न मिलने के कारण हो रही दिक्कतों के चलते रोजेदारों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर खंभे ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में मदरसे के पास शुक्रवार देर रात तेज आंधी के कारण विद्युत खंभा गिर गया। इस कारण गांव में अंधेरा हो गया। ग्राम प्रधान सरवर राणा ने बताया कि खंभा ठीक कराने के लिए बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई भी कर्मचारी खंभे को ठीक करने नहीं आया। न ही विद्युत लाइन ठीक कराई। इसकी वजह से गांव के मदरसे में स्थित मुस्लिम बस्ती में अंधेरा हो गया। इससे रोजेेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर, बागपत शहर के पुराने कस्बे में अंाधी के कारण विद्युत खंभा गिर गया। इससे मुस्लिम आबादी में भी अंधेरा हो गया। कस्बे के भूरू कुरैशी, इरशाद, शमशाद, हाजी नासिर ने विद्युत विभाग को हालात से अवगत कराया, लेकिन वहां भी कोई कर्मचारी खंभे ठीक करने नहीं पहुंचा। इस संबंध में अफसरों का कहना है कि विद्युत कर्मचारियों को निवाड़ा गांव और पुराना कस्बे में भेज दिया गया है। पुराने कस्बे में विद्युत खंभा ठीक कर दिया गया है। जल्द ही निवाड़ा गांव में भी बिजली का खंभा ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

  अंधड़ में टूटकर रास्ते में गिरा पेड़
खेकड़ा। शाम के समय तेज अंधड आने से मोहल्ला नालापार में पेड़ टूटकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से राहगीर बाल बाल बचे। साथ ही हुई हल्की बारिश से बसी के रेलवे अंडरपास मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम करीब सात बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान मे घनघोर घटाएं छा गईं। इसके बाद चले तेज अंधड़ में नालापार बस्ती में पेड़ टूटकर मार्ग पर गिर गया। उस समय वहां से गुजर रहे नागरिक इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। हल्की बारिश होते ही बसी के रेलवे अंडरपास मार्ग पर जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने रेलवे विभाग से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें