फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पर्ची पर 500 रुपये तक वसूली

Mon, 28 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बॉर्डर स्थित अस्थाई पुल पर कैंटर चालक से वसूली करता युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में निवाड़ा पुल की मरम्मत के चलते यातायात को गुजारने के लिए बनाए अस्थाई पुल को कुछ लोगों ने अवैध वसूली का जरिया बना डाला। इस पुल से आने-जाने वाले वाहनों से 100 से 500 रुपये तक की वसूली शुरू कर दी। निवाड़ा पुलिस चौकी पर की जा रही अवैध वसूली पर पुलिस भी आंखें बंद कर लीं। जिस पर लोगों ने हंगामा किया। प्रशासन ने लोगों के आक्रोश पर वसूली तो बंद करा दी, लेकिन न तो किसी के खिलाफ कार्रवाई की और न ही रिकवरी की गई।
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाले निवाड़ा पुल की मरम्मत का कार्य कराने के लिए होली पर अस्थायी पुल तैयार कर दिया। शुक्रवार से अस्थायी पुल पर आवागमन शुरू कराया। आवागमन शुरू होते ही कुछ लोगों ने अस्थाई पुल पर टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। कार से लेकर ट्रकों तक से 100 से 500 रुपये तक की वसूली होने लगी। यहां तक सात-आठ लोगों का एक पूरा ग्रुप बन गया वसूली के लिए। पैसे न देने पर कई बार वाहन चालकों और वसूली करने वालों का कई बार झगड़ा भी हो गया। वसूली भी निवाड़ा पुलिस चौकी के ठीक सामने होती रही और पुलिस ने वसूली की ओर से मुंह मोड़ लिया। न तो यह पूछा क्यों हो रही है वसूली और न यह पूछा कि किसके इशारे पर वसूली की जा रही है?  रविवार की सुबह एक बार फिर वाहन चालकों एवं वसूली ठेकेदारों में भिड़ंत हो गई। वाहन चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एडीएम ने पुलिस को  मौके पर भेजकर अवैध वसूली रुकवा दी।
विज्ञापन

नहीं कराई कोई कार्रवाई
बागपत। एडीएम ने पुलिस को भेजकर अवैध वसूली तो बंद करा दी, लेकिन न तो उन पर कोई कार्रवाई की गई और न ही वसूले गए पैसे की रिकवरी ही कराई गई। जबकि फर्जी रसीदों से अवैध  वसूली करते हुए पुलिस ने मौके पर ही लोगों को पकड़ा। लेकिन कार्रवाई करना तो दूर अवैध वसूली कर रहे लोगों को वहां से चुपचाप निकल जाने के लिए कह दिया। 
एडीएम को शिकायत का इंतजार बागपत। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी ने कहा उन्हें सुबह अवैध वसूली की सूचना मिली थी। पुलिस को भेजकर उन्होंने वसूली को रुकवा दिया, लेकिन लिखित में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी।
  वसूली बंद कराई तो यातायात रुकवाया
अवैध वसूली करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए है पुलिस द्वारा अवैध वसूली रुकवा दी तो उन्होंने अस्थाई पुल पर वाहनों का आवागमन ही रोक दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। फिर हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने किसी प्रकार यातायात का संचालन शुरू कराया।
  25 लाख लगे हैं, कौन देगा पैसे
अस्थाई पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार इस्लामू का कहना है 25 लाख का खर्च आया है अस्थाई पुल के निर्माण में । अभी तक किसी ने कोई पैसा नहीं दिया है। वसूली न करें तो पैसे कौन देगा?
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें