फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काठा और मवीकलां से ऑनलाइन बेची जा रहीं थीं नकली किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुग्राम की कंपनी के अधिकारी के छापा मारने पर हुआ खुलासा
विज्ञापन

- काठा और मवीकलां में दो घरों से नकली किताबें मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गुरुग्राम की एटीएस ट्रियम्स कंपनी के नाम से छापी गईं नकली किताबें काठा और मवीकलां गांव से ऑनलाइन बेचने का मामला सामने आया। इसका खुलासा कंपनी के अधिकारी के छापे में हुआ। इसमें कंपनी के अधिकारी उत्कर्ष राज ओझा की तहरीर पर पुलिस ने काठा गांव निवासी सुरेश और मवीकलां निवासी लोकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम निवासी उत्कर्ष राज ओझा ने बताया कि उन्हें भारतीय भवन पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, न्यू सरस्वती हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, धनपत राय पब्लिकेशन का अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है और नकली किताबें बेचने वालों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले कुछ समय से काठा और मवीकलां गांव से उनके पब्लिकेशन के नाम से छपी हुई नकली किताबें ऑनलाइन बेचने की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन

इसकी जांच में जुटी कंपनी की टीम के साथ काठा गांव में सुरेशपाल की एसके इंटर प्राइजेज कंपनी पर छापा मारा। वहां पर न्यू सरस्वती हाउस प्राइवेट लिमिटेड की कक्षा 11 की हेल्थ फिजिकल एजूकेशन, कांस्पेट ऑफ फिजिक्स, भारती भवन की कक्षा चार, पांच और छह की किताबें मिलीं। इनके अलावा मवीकलां गांव में लोकेश कुमार के घर छापे में कक्षा चार और छह की किताबें मिलीं।
विज्ञापन

नकली किताबें बोरे में सील कर कोतवाली लाई गईं। इसमें पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर लोकेश और सुरेशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें