फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव में शुरू हुआ मेला, 30 हजार ने किया जलाभिषेक

Thu, 01 Aug 2024 05:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी/अमीनगर सराय। पुरा महादेव मंदिर पर बुधवार को चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया। मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहां पहले दिन करीब 30 हजार कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर से निगरानी की जा रही है। मंदिर और मेला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में काफी कांवड़िये पहुंचने लगे हैं। बुधवार को चार दिवसीय श्रावणी मेले के पहले दिन हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर अपनी-अपनी ड्यूटी संभाल ली है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुरा महादेव मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सभी को ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ करने के आदेश दिए।


भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से पूरी होती है मनोकामना
पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में साल में दो बार श्रावणी और फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में कई राज्यों के श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार को 30 हजार से अधिक शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। रात से मंदिर पर भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मंदिर में लाखों कावंड़िये भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन



तैनात रहा पुलिसबल, सीसीटीवी कैमरे से की गई निगरानी
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में भारी पुलिस तैनात रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। वॉच टावर से मेले की निगरानी की जा रही है। डॉग स्क्वायड, घुड़सवार पुलिस, पीएसी मेले की निगरानी में लगी है।


मेले में खूब की खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। बाजार में खिलौने और श्रृंगार की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। मेले में कावंड़ियों ने खूब खरीदारी की।


कांवड़ियों के लिए कराई गई पानी और पंखों की व्यवस्था
मंदिर समिति की ओर से इस बार जलाभिषेक करने के आने वाले कांवड़ियों को लाइन में ही पानी की व्यवस्था कराई गई है। कांवड़ियों को गर्मी में परेशानी न हो इसके लिए कूलर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें