फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ यात्रा के कारण बस भी बंद, यात्री परेशान

Thu, 01 Aug 2024 05:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ यात्रा के कारण बसों का संचालन बंद हो गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है और इसके लिए भी कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और बड़ौत-बुढ़ाना हाईवे पर हो रही है। बसों के बंद होने से लोगों को दिल्ली जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नौकरीपेशा लोग समय से ड्यूटी नहीं पहुंच पा रहे हैं तो व्यापारियों का सामान भी अटका हुआ है। किसी को जरूरी कार्य है तो उसे डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर भी भार पड़ रहा है। वहीं, ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण लोग खिड़की पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। ऐसे में यात्री काफी परेशान हैं।


मैं लोनी जाने के लिए पहले बड़ौत से किसी तरह बागपत पहुंचा। यहां आकर भी दो घंटे खड़ा होना पड़ा, लेकिन बसों के नहीं आने के कारण डग्गामार वाहन में जाना पड़ रहा है। वीपी सिंह, निवासी बड़ौत
विज्ञापन

बसों के बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मुझे भी दिल्ली जाना था, लेकिन बस नहीं मिलने के कारण टैंपू में बैठना पड़ा है और किराया भी दोगुना लिया। निक्कू कुमार, पुराना कस्बा बागपत
दिल्ली में बेटी के यहां जाना था, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण बस बंद है। बसों के बंद होने के कारण लोग कहीं भी नहीं जा पा रहे हैं। - फकीरा, निवासी सिसाना

कांवड़ यात्रा के कारण वाहनों को बंद नहीं किया गया है, बल्कि रूट डायवर्जन किया गया है। अगर कोई दिल्ली जाना चाहता है तो वह एक्सप्रेस वे या हरियाणा से हाेते हुए जा सकता है। इस पर कोई रोक नहीं है। - एनपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें