फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ पुरा मेले का आगाज

Sun, 31 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरा
विज्ञापन
पुरा मंदिर में जलाभिषेक के बाद घंटा बजाता भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा पहुंचने शुरू हो गए हैं। शनिवार से मेला आरंभ हो गया। पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच यहां हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया और गंतव्य को रवाना हो गए। परिवार के साथ कांवड़ लाए श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


बालैनी क्षेत्र का गांव पुरा शिव के जयकारों से गूंज रहा है। भगवान आशुतोष के जयघोष के साथ यहां चार दिनी मेले की शुरूआत हुई। मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम ने भी व्यवस्थाएं देखी।

गंगाजल लेकर यहां कांवड़िए बड़ी संख्या में पहुंचे। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने की चाह रखने वाले कांवड़िए आसपास के क्षेत्र में रुक गए हैं। भवनों की छतों पर रास्ते की थकान मिटाने में रहे। उधर, अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में कांवड़ चढ़ाने वाले कांवड़िए पहले श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसके बाद यहां से रवाना हो गए। 
विज्ञापन


बाइक और कारों में गौरीपुर मोड़ से हरियाणा के कांवड़िए भी यहां जलाभिषेक करने पहुंचे और इसके बाद रवाना हो गए। मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि पहली अगस्त की सुबह 4 बजकर 41 मिनट पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त हैं। यहां कांवड़िए पहुंचने शुरू हो गए हैं। उधर, सीओ मेला श्वेताभ पांडेय ने बताया कि व्यवस्था चाक-चौबंद है। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें