फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव में सात मार्च से मेला, आठ मार्च को रात 9.57 बजे झंडारोहण

Sun, 25 Feb 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
पुरा महादेव मेले की तैयारियों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में मंदिर समिति के पदा​धिकारी व अ​धिकारिय
विज्ञापन
बागपत। गांव पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाला फाल्गुनी मेला सात से नौ मार्च तक लगेगा। इस बीच आठ मार्च को रात 9.57 बजे झंडारोहण होगा और उसके बाद मुख्य जलाभिषेक किया जाएगा। फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर ही कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अधिकारियों संग बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फाल्गुनी मेले में लाखों की संख्या में कांवड़िए व श्रद्धालु पुरा महादेव में जलाभिषेक करते हैं। कावड़ियों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। कांवड़ मार्ग को ठीक किया जाए और स्वास्थ्य व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही सफाई भी अच्छे से होनी चाहिए। सभी अधिकारी मिलकर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के मेले को सफल बनाए।
डीएम ने कहा कि जलाभिषेक के समय कांवडिये व श्रद्धालु एक स्थान पर एकत्रित नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से अव्यवस्था होती है, आवागमन बना रहे। जिलाधिकारी ने कहा सभी संबंधित विभागों को जो जिम्मेदारी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए दी गई है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा जिले के जिन स्थानों से कावड़िये गुजरते हैं। उन स्थानों पर मार्गों के चिह्नीकरण करके निशान भी लगा दिए जाए, जिससे कावड़ियों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि कावड़ियों के प्रति सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छा आचरण रखें। उनकी अच्छे से सेवा भाव के साथ सम्मान करें।
- शराब व मीट की दुकान बंद रखी जाए
डीएम ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर जो शराब दुकानें हैं। मेला अवसर पर मार्ग की दुकान बंद रहें। इसके अलावा उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि मीट की दुकानों को भी बंद कराया जाए। अगर कोई भी शराब व मीट की दुकान खुली मिलती है तो उस पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। डीएम ने जल निगम व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि मेला परिसर का कोई भी हैंडपंप खराब नहीं होना चाहिए। अगर कोई हैंडपंप खराब है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें