फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला धुआं उगल रही फैक्टरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव डूंडाहैडा में दर्जनों फैक्टरियां जहरीला धुआ उगल रही है। इससे बढ़ते वायु प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव डूंडाहेड़ा केमिकल तैयार करने, फोम के गद्दे बनाने, रबड़ गलाने, तांबा गलाने और जींस रंगाई आदि की एक दर्जन से अधिक फैक्टरियां संचालित है। आरोप है कि यह फैक्टरियां जहरीला धुआं उगल रही है। इससे बढ़ते प्रदूषण से ग्रामीणों का स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बताया कि वह प्रदूषण नियंत्रण विभाग से कई बार इन फैक्टरियाें की जांच की मांग कर चुके है। मगर, आश्वासनों के अभी तक इनके खिलाफ कोई जांच नहीं की गई। ग्रामीणों ने एसडीम से मामले में हस्तक्षेप कर फैक्टरियां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान सोनू, विनोद, रवि, मुकेश, संदीप, प्रवीन, राजू, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियाें के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें