फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित अस्पतालों में गोल्डन कार्ड बनवाने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी असमंजस में है। जानकारी के अभाव में अभी तक भी करीब दस हजार परिवार गोल्डन कार्ड से वंचित है। परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग कार्ड बनवाने से ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा का कहना है कि जिन लोगों का चयन किया गया है, वह अपने निकट के अनुबंधित अस्पताल में जाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने जनसेवा केंद्रों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई है। पात्र व्यक्ति को अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड ले जाकर आरोग्य मित्र को देना होगा। आरोग्य मित्र अप्रूवल के लिए भेज देंगे, करीब चार से पांच दिन में गोल्डन कार्ड बन जाएगा। इसके आद पात्र व्यक्ति योजना का लाभ ले सकेगा।
केस-1 : बागपत के शिक्षक कुलदीप चौहान का कहना है कि पात्रों को लाभ मिलना चाहिए। दिव्यांगों को शामिल किया जाए।
केस-2 : बड़ौत निवासी कृष्ण का कहना है कि जिन लोगों के नाम गलत अंकित हो गए हैं, उन्हें बाहर निकालना चाहिए।
केस-3 : अमीनगर सराय के संदीप का कहना है कि सर्वे करने वालों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
केस-4 : छपरौली के विकास का कहना है कि योजना में जरूरतमंदों को जरूर लाभ मिलना चाहिए। जांच टीम बननी चाहिए।
इनसेट
यहां मिलता है आयुष्मान में इलाज
बागपत। सरकारी अस्पतालों में सीएचसी बागपत, बड़ौत, बिनौली और जिला अस्पताल में इलाज मिलता है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में आस्था हॉस्पिटल बड़ौत, जीवन ज्योति, मेडिसिटी बड़ौत, देवभूमि बालैनी, सर्वोदय अग्रवाल मंडी टटीरी में मरीजों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें