फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा पुल पर अवैध वसूली का खुला खेल

Sat, 09 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
निवाड़ा चौकी के पास वाहन चालक से अवैध वसूली करता प्राइवेट युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पर अवैध वसूली का खुला खेल चल रहा है। एक भी वाहन बगैर पुलिसवालों को रुपए दिए नहीं गुजर पाता है। यह हाल तो तब है जब कई बार चौकी के स्टाफ पर गाज गिर चुकी है। इससे प्रतीत होता है कि यहां के स्टाफ पर पुलिस के अफसरों का कोई डर नहीं है। 
विज्ञापन


 जनपद की निवाड़ा पुलिस चौकी मलाईदार चौकी मानी जाती है। इसीलिए यहां पर अधिकतर पुलिसवाले अपने तैनाती चाहती है। क्योकि यहां पर खुलकर वसूली होती है। यूपी से जाने वाले वाहन हो या हरियाणा से आने वाले वाहन। सबसे अवैध वसूली की जाती है। पुलिस अफसरों ने कई बार छापामारी कर चौकी पर तैनात स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की।

पिछले साल तो एसपी की रिपोर्ट पर डीजीपी ने खुद ही संज्ञान लेते हुए चौकी के पूरे स्टाफ को पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में शिफ्ट कर दिया था। उसके बावजूद यहां पर तैनात किए गए स्टाफ में सुधार नहीं हुआ।  रात के समय तो पुलिस खुलकर खेलती है। छोटा हो या बड़ा वाहन। पुलिस किसी को बगैर रुपए लिए नहीं जाने देती है। कोई विरोध करता है तो पुलिस वाले उसकी पिटाई कर देते है और धमकी देते है कि अफसरों से शिकायत की तो दोबारा यहां से वाहन लेकर नहीं आ पाआगे। 
विज्ञापन


प्राईवेट युवक से कराते है वसूली
बागपत। चौकी के स्टाफ ने खुद को बचाने के लिए नया हथकंडा अपनाया है। वे वाहनों से प्राईवे युवक से वसूली कराते हैं। युवक वाहनों से वसूल की गई सभी रकम पुलिस को दे देता है। 

अवैध वसूली करने वाले जाएंगे जेल : एसपी 
एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि निवाड़ा चौकी या अन्य किसी भी जगह पर पुलिसवाले अवैध वसूली करते हुए मिले तो उनके विरूद्व मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें