फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे जाम करने जा रहे किसानों को रोका, काठा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा पारसौल के किसान नेता मनवीर तेवतिया पहुंचे किसानों के बीच
विज्ञापन

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे धरना देने जा रहे किसानों को पुलिस ने काठा गांव में रोक लिया। किसानों ने कृषि कानून वापस लेने की मांग रखी। पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो सहकारी समिति काठा में ही धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के संयोजक मनवीर तेवतिया ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के संयोजक मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक, भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता और भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता किसानों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर धरना प्रदर्शन करने के लिए निकले थे। एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को रोक लिया। किसानों ने कहा तीनों नये कृषि कानून के विरोध में वह अपनी मांग रखने जा रहे हैं। पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो सहकारी समिति काठा के परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के प्रतिनिधि रवि काठा ने कहा अन्याय को बर्दाश्त नहीं होगा। किसानों की मांग जायज है। मनवीर तेवतिया ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान सुनील बंदपुर, अमित, गजेंद्र, जगबीर सिंह, रामवीर सांकरौद, हरेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, वेदपाल, बॉबी, धर्मेंद्र, जगपाल, भोपाल, पूरण, महा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें