एक्सप्रेस-वे पर चलते कैंटर में लगी आग
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सराफाबाद के पास चलते कैंटर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग से एक लाख रुपये की प्लास्टिक जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बिहार के सीतामढ़ी निवासी पन्नेलाल पुत्र नागेंद्र कैंटर चालक है। उसने बताया कि वह गाजियाबाद से कैंटर में प्लास्टिक का गुल्ला लेकर दिल्ली के नरेला जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद के पास पहुंचा तो कैंटर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक ने कैंटर को सड़क किनारे रोक लिया और कूदकर अपनी जान बचाई। कैंटर में आग लगी देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से एक लाख रुपये की प्लास्टिक जलकर राख हो गई।