फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पानीपत-बागपत-मेरठ लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जल्द शुरू होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पानीपत-बागपत-मेरठ लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जल्द सर्वे शुरू होगा। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने एक्सप्रेसवे के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मांग उठाई थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को पत्र भेजकर सर्वे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने मांग उठाई थी कि 80 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद आठ राज्यों की कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे बागपत और मेरठ में विकास बढ़ेगा। सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय मंत्री से कहा था कि बीकानेर से डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बना हुआ है। इससे आगे डबवाली से पानीपत तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस का निर्माण प्रस्तावित है। इस प्रकार वाराणसी से कोलकाता तक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जो मेरठ से प्रयागराज, वाराणसी तक गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। धार्मिक नगरी हरिद्वार को भी गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए पानीपत से छपरौली, महाभारत कालीन लाक्षागृह को देखते हुए बरनावा, पुरा महादेव मंदिर होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ तक 80 किलोमीटर एक्सप्रेसवे का निर्माण करने से आठ राज्यों को जोड़ने वाला देश का सबसे बड़ा राजमार्ग बन जाएगा। इससे व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों में परिवर्तन होगा, जिससे आठ राज्यों के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद राजकुमार सांगवान को पत्र लिखा है कि पानीपत मेरठ लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिकारियों को सर्वे करने के लिए गया है। वह जल्द ही इसकी रिपोर्ट देंगे और उसके बाद उस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें