फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा मान सिंह के हत्यारों को दोषी करार दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के जाट समाज पर टिप्पणी करने की निंदा की
विज्ञापन

जिला जाट भवन में जाट महासभा की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला जाट भवन में जाट महासभा की बैठक हुई। इसमें महासभा के सदस्यों ने राजा मान सिंह के हत्यारों को न्यायालय द्वारा दोषी करार देने पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के जाट और सिख समाज पर टिप्पणी करने की निंदा की।
विज्ञापन

महासभा के प्रधान संरक्षक विनोद खेड़ा ने कहा कि राजा मान सिंह के परिवार को काफी देर से इंसाफ मिला। महासचिव अश्वनी तोमर ने कहा कि राजा मानसिंह की हत्या का रोष पूरे उत्तर भारत में दिखा। इस कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। महासभा के कोषाध्यक्ष ने कहा कि राजा मानसिंह जैसे बहादुर नेता जाट समाज के गौरव का प्रतीक रहेंगे। इसमें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के जाट और सिख समाज पर टिप्पणी करने का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि जाट समाज राष्ट्र के लिए सीमा पर जवान और खेत में किसान के रुप में जाना जाता है। समाज के लोगों ने राष्ट्र के लिए खेलों में पदक जीतकर दुनिया में राष्ट्र का नाम रोशन किया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की टिप्पणी से जाट समाज में रोष है। समाज उनके टिप्पणी की निंदा करता है। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. महावीर सिंह ने की। इसमें एडवोकेट चरण सिंह खोखर, नागेंद्र सिंह, कंवर पाल, अशोक तोमर, अनिमेष तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें