फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेकड़ा सीएचसी पर कम डिलीवरी होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसील में बृहस्पतिवार को एसडीएम ने जिला अस्पताल और सीएचसी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने चिकित्साधिकारियों को सर्दी को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खेकड़ा सीएचसी पर कम प्रसव होने पर नारजगी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम अनिकेत वर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल, एसडीएम सुभाष सिंह ने बड़ौत सीएचसी, एसडीएम ज्योति शर्मा ने खेकड़ा सीएचसी और तहसीलदार अजय कुमार ने डौला सीएचसी का निरीक्षण किया। एसडीएम अनिकेत वर्मा ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, लैब का निरीक्षण कर सर्दी से पहले सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली।
खेकड़ा एसडीएम ज्योति शर्मा ने सीएचसी संस्थागत प्रसव संख्या कम मिलने पर जताई नाराजगी। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर समय से डयूटी नही आने वाले कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक मसूद अनवर को संस्थागत प्रसव बढ़ाने और सीएचसी पर प्रसव नहीं कराने वाली आशाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ ताहिर, डॉ साजिया, संजीव सांगवान, रुपेंद्र शर्मा, आरिफा तबस्सुम, विपिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें