फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत सीएम दौरा: मुख्यमंत्री ने इन अफसरों पर जताई सख्त नाराजगी, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Mon, 12 Sep 2022 07:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

CM Yogi Update: सीएम योगी ने समीक्षा बैठक के दौरान इन अफसरों पर नाराजगी जताई। सीएम योगी इन अफसरों को व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Yogi Update: बागपत जनपद में कलक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने बीएसए, सीएमओ, डीपीआरओ व ईओ पर नाराजगी जताई। सीएम ने सभी अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में सीएम ने बीएसए से बालक-बालिकाओं के अलग-अलग शौचालयों वाले विद्यालयों के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन बीएसए नहीं बता पाई। इसके अलावा विद्यालयों में खराब व सही हैंडपंपों और ड्रेस की भी जानकारी नहीं दे पाई।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बूस्टर डोज कम लगाई जाने पर सीएमओ से नाराजगी जताई और विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बागपत शहरी क्षेत्र में कई जगह गंदगी मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत नगर पालिका के ईओ पर नाराजगी जताई और नियमित सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में गंदगी की शिकायतें मिलने पर डीपीआरओ पर नाराजगी जताई। सीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: चीखते रहे परिजन, चाकू से वार करता रहा हिस्ट्रीशीटर, हत्या के बाद जातीय तनाव
विज्ञापन


इसके अलावा सीएम ने पेशेवर अपराधियों पर गैंगस्टर और कुर्की की कार्रवाई जारी रखने के लिए कहा गया। इस दौरान सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, मंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, विधायक डॉ. अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हत्या से गांव में मातम: घरों में नहीं जले चूल्हे, सदमे में पत्नी, मां बोलीं- बेटे की मौत का लूंगी बदला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें