फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पक्का घाट से शंकराचार्य स्वरूपानंद का रहा था खास लगाव, यहां कई बार आए

Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज का बागपत जनपद से गहरना नाता था। उनका इस जिले से खास लगाव था। वह अक्सर यहां पक्का घाट पर आते रहे।
विज्ञापन
बागपत के पक्काघाट आश्रम में स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के चित्र पर श्रद्घांजलि देते - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद बागपत जिले के श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। शंकराचार्य महाराज का बागपत शहर के पक्का घाट मंदिर से काफी लगाव था। वह छह बार बागपत के पक्का घाट मंदिर में आए।

विज्ञापन


द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज काफी समय से शहर के पक्का घाट में आते रहे। जिन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार समेत कई महत्वपूर्ण कार्य किए और उनके आने की जानकारी होते ही बागपत समेत कई जनपदों के श्रद्धालु बागपत पहुंच जाते थे। श्रद्धालु उनके प्रवचन सुनकर धर्मलाभ उठाते थे। उधर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने की जानकारी होते ही बागपत में श्रद्धालु शोक में डूब गए।

यह भी पढ़ें: Gym Trainer Death: संजीव धामा की मौत के बाद कमरे से मिली ऐसी चीज, पत्नी बोली-पता होता तो रोक लेती
विज्ञापन


परशुराम भवन का किया था उद्घाटन
शहर निवासी श्रद्धालु राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने वर्ष 2005 में पक्का घाट मंदिर में बने परशुराम भवन का उद्घाटन किया था। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनसे आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन


पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शंकराचार्य के बागपत आने की सूचना पर पक्का घाट पर कई गांवों व दूसरे जनपदों के श्रद्धालुओं का डेरा लग जाता था। वह उनके आने की प्रतीक्षा में बैठे रहते थे। उनका बागपत के श्रद्धालुओं से काफी लगाव भी रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें