बागपत । भट्ठा स्वामियों की हुई बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा सीजन में भट्ठों को देरी से चलाया जाए, ताकि ईटों की बिक्री की जा सके, क्योंकि इस समय ईंटों की मांग कम है। उन्होंने ईटों के दाम घटने पर चिंता जताई।
प्रमोद चेयरमैन ने कहा जब तक बढ़ा हुआ व्यापार कर वापस नहीं लिया जाता है, तब तक भट्ठों को बंद रखा जाए।हरियाणा से यूपी में आने वाली ईंट पर भी रोक लगवाई जाए। इसकी अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की। संचालन विनय ने किया।
इसमें विनोद गोयल, किरण पाल सिंह, आनंद पाल, जसवंत सिंह, विनोद राणा, प्रमोद गुप्ता, भूषण जैन, अनिल मलिक, रमेश, अनंग पाल, राम कुमार, तेजपाल सिंह, केपी मलिक, रामदास यादव, महिपाल सिंह आदि रहे।