बागपत। नैन मेडिकल सेंटर में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अब बीएएमएस डिग्री पर चलने वाले नर्सिंग होम पर कार्रवाई की तैयारी कर दी है।
शुक्रवार से जिले में अभियान चलाकर ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी, जिसने इस डिग्री पर नर्सिंग होम चल रहा। विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने बताया बीएएमएस की डिग्री पर नर्सिंग होम नहीं खोल सकते हैं। जिले में जहां भी इस डिग्री पर नर्सिंग होम खुला मिलेगा, संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होगी।