फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी विद्युत दरों पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। किसान यूनियन की बैठक में बढ़ी विद्युत दरों पर रोष जताया है। साथ ही ऊर्जा निगम द्वारा चलायी जा रही ओटीएस योजना पर भी चर्चा की गई। ऊर्जा निगम से बकाया गन्ना भुगतान वाले उपभोक्ताओं से चेक स्वीकार करने और समस्याओं के निस्तारण को लेकर एसई से मिलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता चौधरी ब्रजपाल सिंह और संचालन विक्रम आर्य ने किया। आचार्य बलजोर सिंह ने कहा कि सरकार ने बिजली बिल की बकाया राशि पर सभी प्रकार की पेनल्टी, ब्याज सरचार्ज समाप्त कर दिए है। इसलिए किसान 170 रुपये प्रति हार्सपावर के हिसाब से ही बिजली बिल का भुगतान करें। बताया कि जनपद में दो ब्लाक में 12.5 तथा बाकी चार ब्लाकों में 10 हार्स पावर का लोड प्रति ट्यूबवेल निश्चित किया हुआ है। इसलिए बड़ौत व बिनौली ब्लाक मेें एक महीने का बिल 2125 और बाकी ब्लाक में 1700 मासिक है। जिसका जितने महीने का बिल है, उसमें गुणा करके एरियर निकाला जा सकता है। अन्य समस्याओं के संबंध में जल्द ही एसई बागपत से मिलने का निर्णय लिया गया। विक्रम आर्य ने इस गणना के हिसाब से प्रत्येक सेंटर पर दीवारों पर प्रत्येक कलेक्शन लिखवाने की मांग उठाई। बैठक में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में सहयोग करने की भी अपील की। बैठक में डा कृपाल सिंह, धीर सिंह तोमर, राजगुरु, चन्द सिंह, विक्रम आर्य, धर्मपाल, जगदीश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें