फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का काम तेज, 15 को पीएम करेंगे लोकार्पण

Sat, 31 Mar 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का कार्य करवाती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। एनएचएआई ने 10 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। सड़क मंत्रालय और एनएचएआई की टीम ने एक्सप्रेस-वे का दौरा किया। सोनीपत से गाजियाबाद तक निर्माण कार्य की प्रगति देखी और कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। चार अप्रैल को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी भी यहां आएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को एनएचएआई के सदस्य आईएएस नीरज वर्मा के नेतृत्व में टीम हरियाणा के सोनीपत से होते एक्सप्रेस-वे पर पहुंची। एनएचएआई और सड़क मंत्रालय की टीम ने टोल प्लाजा सेवली के निर्माण को देखा। इसके बाद टीम यमुना नदी पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बनाए जा रहे ब्रिज और खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज को देखा। इसके बाद टीम के सदस्य गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि तेज गति से निर्माण के निर्देश हैं। एनएचएआई ने 10 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। चार या पांच अप्रैल को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्यमंत्री मनसुख एल मंदाविया भी एक्सप्रेस-वे का दौरा कर सकते हैं। पीएमओ की ओर से 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण की हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत 15 अप्रैल को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। एनएचएआई इसकी तैयारियों में जुटा है। सोनीपत के निकट सेवली में हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री एक्सप्रेस-वे पर आएंगे। टोल प्लाजा का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर रोड शो करेंगे। बागपत में सभा कराए जाने की योजना है, लेकिन अभी तक सभास्थल का चयन नहीं हो सका है। प्रधानमंत्री की सभा के लिए पर्याप्त जगह अभी तक एनएचएआई या प्रशासन की टीम को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें